फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से निकला नए साल का सूरज

Sun, 01 Jan 2017 11:33 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मस्ती करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धुंध और कोहरे के आगोश में छह दिन से चल रहे सूरज ने रविवार को चमक दमक के साथ नए वर्ष का स्वागत किया। दोपहर के करीब धूप निकलते ही बच्चे मैदानों और पार्कों में पहुंच धमाचौकड़ी शुरू कर दी। नव वर्ष पर रविवार पड़ने से परिवार के सदस्य सीधे छतों पर डेरा डाल दिए। हालांकि शाम होते ही फिर धुंध छा गई।
विज्ञापन

 रात से छाया घना कोहरा सुबह 10 बजे हवाओं  के चलने से 11 बजे तक ही टिक सका। कोहरा और धुंध के हटते से धूप निकल आई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सुबह जहां अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 9 डिग्री रहा वहीं दोपहर को 23 डिग्री तथा 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। नया वर्ष और अवकाश के कारण बाजारों में भी चहल पहल बनी रही। लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देने निकले तो साथ साथ यही भी कहते रहे कि चलिए आज सूर्यदेव भी साथ दे रहे हैं। हालांकि शाम को फिर गलन बढ़ गई। लोग अलाव, हीटर एवं ब्लोअर के सामने बैठ खुद को सुरक्षित करते रहे। शीतलहर के चलते गलन बढ़ी है। अलाव और गर्म कपड़ों के बीच अपने को सुरक्षित कर रहे लोगों के  सामने बच्चों को ठंड में नियंत्रित रखना बड़ी परेशानी से कम नहीं है। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस पर कायम है। पश्चिमोत्तर क्षेत्र से आ ही सर्द हवाओं के  आगे लोग बचाव की पूरी व्यवस्था कर बाहर निकल रहे हैं। इस मौसम में सबसे  बड़ी दिक्कत बच्चों को बचाने की है। बुजुर्ग और बीमार अलाव, ब्लोअर तथा अंगेठियों के सामने रह कर सुरक्षित कर रहे लेकिन बच्चे खेलने के चक्कर में घर से बाहर निकल जा रहे हैं।
ठंड से बचाव के लिए अब संपन्न वर्ग भी सामने आए हैं। बनकटी में सीडीए एकेडमी के प्रबंधक ई अरविंद पाल ने देईसाड़ में गरीबों और असहायों के बीच कंबल वितरण किया। नए वर्ष की शुभकामनाओं के साथ नव स्थापित बनकटी नगर पंचायत के चौमुखी विकास पर भी चर्चा की। कहा कि इसके बाद बसौढ़ी, फैलवा, मथौली, पंखोबारी, बरोहिया, कैथौरा, बनकटी, बासापार, बैजीपुर, कथरुवां, शंकरपुर, धुसनखोर आदि  गावों में भी कंबल वितरण किया जाएगा। विश्वनाथ यादव, अतुल पाल, वीरेंद्र, राजबली, लालचंद, नन्हें पाल, परमात्मा यादव, छोटे पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें