फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यार्थी परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 07 Feb 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विद्यार्थी परिषद के तिरंगा यात्रा में शामिल विद्यार्थी। स्रोत विद्यार्थी परिषद
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शुक्रवार को युवा सृजन एवं नवाचार महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इसमें बस्ती व संतकबीरनगर से करीब चार सौ विद्यार्थियों व युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी ने कहा कि आज का विद्यार्थी तकनीक से जुड़ा हुआ है, मगर तकनीक का अत्यधिक और अनियंत्रित उपयोग उसके जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न कर रहा है। इस दौरान तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया
उन्होंने कहा कि लगातार मोबाइल स्क्रीन पर समय बिताने से विद्यार्थियों में एकाग्रता की कमी, मानसिक तनाव, चिड़चिड़ापन और शारीरिक निष्क्रियता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि खेल, योग, व्यायाम, पुस्तक-पठन व सामाजिक गतिविधियां न सिर्फ व्यक्तित्व को निखारती हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी सहायक होती हैं। इस दौरान नवाचार आधारित 80 से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए गए। इनमें विज्ञान, तकनीक, ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन, कृषि व सामाजिक समस्याओं से जुड़े समाधान प्रमुख रूप से देखने को मिले।
विज्ञापन

अभाविप गोरक्ष प्रांत मेडिविजन प्रमुख डॉ. आनंद विहारी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सिर्फ परीक्षा और अंकों तक सीमित नहीं होना चाहिए। अत्यधिक स्क्रीन पर समय देने से आंखों, मस्तिष्क और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अभाविप का प्रयास है कि विद्यार्थी रचनात्मक, सकारात्मक व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनें।
कार्यक्रम में बस्ती महिला थाना अध्यक्ष डॉ. शालिनी सिंह ने कहा कि छात्राएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास देने की। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में छात्राओं को साइबर जागरूकता, आत्मरक्षा एवं अपने अधिकारों की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें