फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंधी से शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाई, कई फीडर की आपूर्ति प्रभावित

Wed, 29 Apr 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में बुधवार शाम में तेज आंधी के चलते टूटे पोल और तार गिरने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शहरी क्षेत्र के कई फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रही। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट से निर्गत 11 केवी फीडर सिविल लाइंस और जलकल फीडर की आपूर्ति साढ़े सात बजे तक ठप रही। दो घंटे आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान रहे। इसके अलावा मालवीय रोड, पुरानी बस्ती, पालीटेक्निक, बड़ेवन, दुबौला, दुबौलिया आदि फीडर की आपूर्ति ठप रही। बाद में कहीं-कहीं आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें