फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चकमार्ग से हटाया गया अतिक्रमण, चला बुलडोजर

Wed, 29 Apr 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। तहसील क्षेत्र हरैया के बेलाड़े शुक्ल गांव में चकमार्ग पर टीनशेड डालकर व भूसा रख कर किए गए अवैध निर्माण पर बुधवार को प्रशासन का बुल्डोजर चला। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। गांव की आबादी से सटे चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत पर हरैया तहसील प्रशासन ने जांच की। नायब तहसीलदार शौकत अली ने बताया कि अवैध कब्जेदार को स्वत: हटाने के लिए निर्देशित किया गया था। जिसका अनुपालन न होने पर बुधवार को निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक चकमार्ग को जेसीबी से कब्जा ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक दिनेश मिश्रा, अजय तिवारी, राम अभिलाष, बाबूलाल, लेखपाल सुनील गिरी, देवेंद्र पाल, बीरेंद्र मौर्या, राजेश मौर्या के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें