फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विकसित हो रहा स्टेशन, मिलेगी क्लॉक रूम की सुविधा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन बस्ती । संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। नए कलेवर में संवर रहा बस्ती रेलवे स्टेशन आने वाले वक्त में गोरखपुर-लखनऊ रूट का सबसे अधिक सुविधा संपन्न रेलवे स्टेशन की श्रेणी में शुमार होगा।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का न सिर्फ कायाकल्प हो रहा, बल्कि सुविधा सहूलियत में भी विस्तार हो रहा। आने वाले समय में यहां यात्रियों को क्लॉक रूम की सुविधा मिलेगी। जहां यात्री अपने सामान सुरक्षित रखकर शहर में घूमने-फिरने का लुत्फ भी उठा सकेंगे।
बस्ती रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने के बाद स्टेशन के विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। रैक प्वाइंट, यात्री लाउंज और अब क्लॉक रूम की सुविधा भी बढ़ाई जा रही है। क्लॉक रूम में यात्री अपना बैग, सूटकेस और अन्य सामान सुरक्षित जमा कर सकेंगे। लंबी प्रतीक्षा अवधि के दौरान यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर सामान सुरक्षा की परेशानी नहीं रहेगी। यह सुविधा खासकर दूरस्थ स्थानों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए उपयोगी मानी जा रही है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक कर चुके हैं निरीक्षण
रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल होने के बाद विकास कार्य जिम्मेदारों की निगरानी में हो रहा है। नवंबर 2025 में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर व डीआरएम गौरव अग्रवाल निरीक्षण कर दिशा निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें