फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंटरलॉकिंग कार्य की राज्य टीम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। स्टेट क्वाॅलिटी मॉनिटर मनरेगा बाबूराम साहू ने सोमवार को बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर कार्यालय में अभिलेखों के साथ खैराटी, कड़सरी, चोलखरी, डेल्हापार समेत अन्य गांवों में मनरेगा डिटेलिंग योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 व 2025-26 में पांच लाख से ऊपर तक कराए गए सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, अन्नपूर्णा भवन आदि कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गुणवत्ता की जांच की। अन्नपूर्णा भवन में दिव्यांगों के लिए रैंप बना नहीं मिला, बनाने के लिए कहा। तकनीकी सहायकों के साथ खैराटी गांव में राम केवल के घर से कृष्णकांत के खेत तक सीसी रोड की लंबाई, चौड़ाई व गुणवत्ता देखी। नाली पर ढ़क्कन टूटा मिला। कड़सरी गांव में इंटरलाॅकिंग 312 मी. लंबाई व चार मीटर चौड़ाई पाई पाई गई। चोलखरी गांव में इंटरलाॅकिंग 140 मी. लंबाई व तीन मीटर चौड़ाई पाए जाने पर संतोष जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें