फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू का वेग थमा, कटान तेज

Mon, 08 Sep 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मैरूंड गांव सुबिका बाबू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दुबौलिया। सरयू का जलस्तर भले ही घटने लगा है। लेकिन, खतरा अभी बरकरार है। नदी लाल निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर होकर प्रवाहित हो रही है। माझा क्षेत्र के निचले इलाकों में फैला पानी घटने लगा है। तटवर्ती गांवों की दलदल हो चुकी है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांव सुबिका बाबू के लोगों में परेशानियां कम होने की उम्मीद बनी है। अभी भी यहां के लोगों को अपनी दैनिक दिन चर्या मोटर बोट के सहारे चलानी पड़ रही है। गांव के लोगों में संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
माझा के दूसरी सोती में तेजी से कटान हो रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार रविवार शाम 6 बजे नदी का जलस्तर 93.080 मीटर पर दर्ज हुआ है। यह लाल निशान 92.730 मीटर से 35 सेंटीमीटर ऊपर है। गौरा-सैफाबाद तटबंध के एसडीओ संजय शुक्ल का कहना है कि जलस्तर तेजी से घट रहा है। संवेदनशील स्थलों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें