फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज से गूंजेगी शहनाई, बाजारों में बढ़ेगी चहल-पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। करीब दो माह के अंतराल के बाद एक बार फिर मांगलिक कार्यों का शुभ मुहूर्त शुरू होने जा रहा है। बुधवार से लगन लगते ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। शादी-विवाह के सीजन को लेकर लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

बारातघर, मैरिज लॉन और होटल पहले से ही बुक हो चुके हैं, वहीं ब्यूटी पार्लर, बैंड-बाजा, कैटरिंग और फोटोग्राफी से जुड़े कारोबारियों के पास भी ऑर्डर की भरमार है।
हर वर्ष 15 जनवरी से सहालग का दौर शुरू हो जाता है लेकिन इस बार चार फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए शहर के बरात घरों और गेस्ट हाउसों में शादी समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। सजावट, पेंटिंग, मरम्मत और साफ-सफाई का काम जोरों पर चल रहा है। वहीं कपड़ा, जूता-चप्पल, कॉस्मेटिक और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है। व्यापारियों का कहना है कि लंबे अंतराल के बाद शुरू हो रहे इस सीजन से कारोबार में तेजी आएगी और मंदी का असर कुछ हद तक कम होगा। कपड़ा व्यापारी नवीन कसौधन ने बताया कि बुधवार से शादी का सीजन शुरु होने से सेरवानी लहंगा की मांग बढ़ गई है, इससे पूरे दिन दुकान पर लंबी भीड़ लग रही है। बताया कि दुकान में चार हजार से लेकर 40 हजार तक के लहंगा व शेरवानी मौजूद है। जिसे लोग पसंद भी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें