फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 17वें दिन भी जारी रहा गोविंदनगर चीनी मिल गेट पर धरना

Fri, 05 Sep 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
17वें दिन भी जारी रहा गोविंदनगर मिल गेट पर धरना- संवाद
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंदनगर शुगर मिल गेट पर सत्रहवें दिन बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। धरने काे राजा ऐश्वर्य राज सिंह ने समर्थन दिया। कहा कि किसानों-श्रमिकों को भुगतान करके मिल को दोबारा चलाने के लिए धरना दे रहे लोगों के साथ जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मिल चलाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधिअमर नाथ चौधरी ने कहा कि हमारी मांग है कि सिर्फ मिल को पहले चलाया जाय। इसके लिए हर स्तर तक लड़ाई लड़ने को हम लोग तैयार हैं। यशवंत सिंह ने कहा कि क्षेत्र का किसान व्यापारी श्रमिक अब चुप बैठने वाला नहीं है। मिल कर्मचारी महेश पांडेय ने कहा कि मिल मालिकों की मनमानी का नतीजा है कि मिल बंद कर दिया गया। इस दौरान राम आज्ञा चौधरी, अशोक कुमार, राजेश यादव, अवनीश चौधरी, राम दयाल, विनोद कुमार, हृदय राम, ध्रुव चंद्र, राम कल्प, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें