फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फुटहिया से अमहट को जोड़ने वाला सर्विस रोड खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोनगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया से अमहट को जोड़ने वाला एनएचएआई का सर्विस लेन खस्ताहाल हो चुका है। जबकि इसी मार्ग से शहर में प्रवेश भी किया जाता है। जिले के वीआईपी, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का भी आना-जाना इस मार्ग पर रोजाना लगा रहता है। इसके बावजूद सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। जगह-जगह गहरे और जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। राहगीरों के लिए यह खतरे का रास्ता बन गया है। रात के अंधेरे में गड्ढे दिखाई न पड़ने से लोग उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। आए बाइक और साइकिल सवार लोग इन गड्ढों में अचानक गिरकर अनियंत्रित हो जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों में खस्ताहाल सर्विस रोड को लेकर काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही स्थिति और भयावह हो जाएगी। पानी भरने के बाद गड्ढे नजर नहीं आएंगे। बड़े हादसों की आशंका बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें