दुबौलिया। सरयू नदी के अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर पर खलवा गांव की बाढ़ चौकी के निकट सरयू नदी में डूबे अधेड़ का पता दूसरे दिन भी नहीं चला। गोरखपुर से बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम ने दिनभर आठ किमी तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
शनिवार को करीब दस बजे गोरखपुर से 16 सदस्यीय एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल से आठ किलोमीटर दूर तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन लापता अधेड़ का कुछ भी पता नहीं चल सका। थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी राम सुरेश शर्मा शुक्रवार शाम चार बजे गांव के दक्षिण सरयू नदी किनारे कटरिया-चांदपुर तटबंध की तरफ शौच के लिए गए थे। अचानक पैर फिसलने से नदी के बहाव में बहने लगे। तटबंध पर मौजूद लोग जब तक पहुंचते नदी के तेज बहाव में लापता हो गए था। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया की सर्च अभियान लगातार जारी है।