फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहर में कूदे एसडीएम के भाई का दूसरे दिन भी पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट/बस्ती। इंदिरा नहर में कूदे अमेठी में तैनात एसडीएम पंकज मिश्र के भाई 43 वर्षीय अखिलेश मिश्र का दूसरे दिन शुक्रवार को भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने दिनभर गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक मूल रूप से बस्ती के कप्तानगंज निवासी अखिलेश चिनहट के मटियारी में परिवार संग रहकर हॉस्टल चलाते थे। बड़े भाई राजेश मिश्रा ने बताया कि अखिलेश कुछ समय से बीमारी से परेशान चल रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह उनकी बाइक इंदिरा नहर के पास लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला था। इसमें अखिलेश ने दिल की बीमारी से परेशान होकर जान देने की बात लिखी थी।
राजेश का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जाने चाहिए, जिससे नहर में कूदने की पुष्टि की जा सके। इंस्पेक्टर ने बताया कि गोताखोरों ने नगराम तक खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बता दें कि कप्तानगंज के सरैया मिश्र गांव में उनके घर पर सन्नाटा पसरा है, परिजन लखनऊ गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें