बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को डीपीआरओ घनश्याम सागर को चार सूत्रीय मांग पत्र देकर समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया। मांग पत्र में कहा गया है कि सफाई कर्मचारियों की एसीपी का एरियर एवं डीए का बकाया एरियर दिलाए जाने का आग्रह किया। साथ ही कुछ सफाई कर्मचारियों का एसीपी किन्हीं कारणों से नहीं लगा था उनका एसीपी लगाए जाने और नगरीय क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को एचआरए भत्ता देने के साथ दिव्यांग सफाई कर्मचारियों का दिव्यांग भत्ता लगाए जाने का आग्रह किया। इस दाैरान जिला मंत्री मनसाराम चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, जिला लेखा संप्रेक्षक भरत कुमार यादव मौजूद रहे। संवाद