फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पहली बारिश में ही छलनी हो गई सड़क, बह गए दावे

Mon, 15 Jul 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 सुकरौली बाजार में बनाई गई सड़कक्षतिग्रस्त
विज्ञापन
15 साल पहले बनी सड़क का मई में कराया गया है पुनर्निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। सुकरौली कुंवर बाजार में दो माह पहले सड़क का पुनर्निर्माण कराया गया था। यह सड़क पहली ही बारिश में छलनी हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने मई माह में इसका पुनर्निर्माण कराया है।
जानकारी के अनुसार, सुकरौली कुंवर सड़क का निर्माण करीब 15 साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कराया गया था। नवीनीकरण के बाद इसकी स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई। पहली बारिश में ही मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। गिट्टियां उखड़ गई हैं। सड़क के साथ बनाई गई नाली की सफाई नहीं कराई गई। इससे बारिश के समय पानी भर जाता है। मानक विहीन कार्यों का खामियाजा स्थानीय नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय होने के चलते रोज सैकड़ों बच्चे यहां पढ़ने आते हैं। इन्हें कीचड़ और खस्ताहाल रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। गांव के श्रीकुमार, अजय गुप्ता, बीरबल, संतकुमार प्रजापति आदि ने बताया कि निर्माण के समय ही गुणवत्ता को लेकर आवाज उठाई गई थी, लेकिन किसी ने नहीं सुना। प्रधान के प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने कहा कि सड़क किनारे आबादी व पानी भरने की समस्या को देखते हुए यहां करीब 200 मीटर तक सीसी रोड का निर्माण कराने की जरूरत थी। पीडब्ल्यूडी अवर अभियंता महेंद्र यादव ने बताया कि मानक विहीन कार्यों की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें