फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमरौली के प्रधान के अधिकार सीज

Tue, 07 Oct 2025 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सल्टौआ ब्लॉक के ग्राम अमरौली शुमाली में निर्माण कार्यों में अनियमितता की पुष्टि होने पर ग्राम प्रधान गायत्री देवी का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया गया है। कार्य संपादन के लिए तीन सदस्यों को नामित किया गया है।
विज्ञापन

अंतिम जांच उपायुक्त श्रम एवं रोजगार मनरेगा संजय शर्मा को सौंपी गई है गांव के टीशू मौर्य और सौरभ वीपी वर्मा ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र के साथ अलग अलग शिकायती पत्र देकर प्रधान तथा सचिव पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था। जिला प्रशिक्षण अधिकारी, सहायक अभियंता नलकूप की टीम ने जांच की।
जांच में सीसी रोड, खडं़जा, मिट्टी पटाई, बाउंड्रीवाल एवं सोक्ता गड्ढा निर्माण के श्रमांश का भुगतान निजी खाते में लेना पाया गया। प्रधान के स्पष्टीकरण संतोषजनक व तथ्यात्मक न मिलने पर डीएम रवीश गुप्ता ने प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को प्रतिबंधित कर दिया। वहीं, मामले में हुई सचिव की शिकायत में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें