बस्ती। सरदार सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बृजेश पटेल के संयोजन में रविवार को बड़ेबन के पास स्थित एक होटल के परिसर में मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। चौधरी बृजेश पटेल ने सौ से अधिक युवाओं को उनके योगदान के लिए अंग वस्त्र, महापुरुषों का चित्र, शील्ड देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि अमरेंद्र सिंह पटेल, सन्नी पटेल एडवोकेट, अभिजय सिंह पटेल, नव रत्न पटेल ने कहा कि देश में युवा ही सृजन, परिवर्तन का आधार हैं। युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सक्रिय योगदान देना होगा। युवाओं का आह्वान किया कि वे जुल्म, अत्याचार का मुखर विरोध करते हुए समाज के कमजोर लोगों की हर संभव मदद करें। विशिष्ट अतिथि संदीप निषाद, छात्र नेता अशोक प्रभात, चंद्रगुप्त मौर्य ने युवाओं का आह्वान किया कि वे लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में रचनात्मक योगदान दें।
कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौधरी ‘शाका’ ने किया। इस दौरान सरदार सेना जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, आकाश पटेल, दिनेश कुमार गौतम, राजा भैया, अखिलेश प्रजापति, अभिषेक मौर्य, अमरजीत चौधरी, नागेन्द्र चौधरी, डीके वर्मा, अशोक चौधरी, अभय पटेल आदि मौजूद रहे।