सोनहा। भानपुर तहसील के असनहरा गांव में मंगलवार को शाम 4:00 बजे चक मार्ग पर 10 वर्षों से किए गए कब्जे को हटाने गई राजस्व टीम को खाली हाथ लौट गई। गांव के चंद्रिका प्रसाद ने कई बार समाधन दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के कई लोगों ने चकमार्ग पर कब्जा किया है। यह भी शिकायत की थी कि लेखपाल फर्जी रिपोर्ट लगाकर मामले को निस्तारित कर देते हैं। मामले को गंभीरता से लेकर एसडीएम रश्मि यादव ने तहसीलदार अभय राज को जांच कर अवैध कब्जा हटवाने का आदेश दिया। मंगलवार को राजस्व निरीक्षक रामजीत व लेखपाल ऋषभ जेसीबी लेकर चकमार्ग से कब्जा हटवाने गए लेकिन कब्जेदारों को एक हफ्ते का समय देकर लौट गए। संवाद