बस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने जिले के 13 ब्लॉकों के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व और पार्टी के निर्देशों से अवगत कराया गया। मनोनीत ब्लॉक अध्यक्षों में बहादुरपुर से राकेश सिंह, बनकटी से राम प्रीत, सदर से राम बहादुर सिंह, दुबौलिया से हरिहर नाथ द्विवेदी, गौर से बृजभान कन्नौजिया शामिल हैं। इसी प्रकार हर्रैया से अजय प्रताप सिंह, कप्तानगंज से राज कपूर, परशुरामपुर से अजीत पांडेय, राम नगर अफजल हुसैन, रुधौली मुस्ताक अहमद, साऊंघाट संजीव त्रिपाठी, सल्टौआ उमेश उपाध्याय, विक्रमजोत ब्लॉक के मनोज सिंह को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संवाद