फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनान को तहसील बनाने के लिए कमिश्नर से मांगी गई रिपोर्ट

Sat, 07 May 2016 12:32 AM IST
basti 
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
 बभनान नगर पंचायत को बस्ती ‌ज‌िले की पांचवीं तहसील बनाने की कवायद शासन स्तर से शुरू हो गई है।  दो माह पहले डीएम ने इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी थी। अब राजस्व सचिव ने कमिश्नर से अपनी संस्तुति के साथ रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


विशेष कार्याधिकारी आयुक्त एवं सचिव राजेश कुमार शुक्ल की ओर से जारी पत्र में  कमिश्नर से बभनान को तहसील का दर्जा देने के लिए स्पष्ट संस्तुति के साथ  रिपोर्ट मांगी गई है। डीएम की ओर से हर्रैया तहसील में से बभनान को काटकर उसे तहसील का दर्जा देने की रिपोर्ट भेजी गई थी।

चूंकि बभनान नगर पंचायत का क्षेत्र जनपद बस्ती और गोंडा दोनों जनपदों में पड़ती है, इसलिए देवीपाटन मंडल के कमिश्नर से भी इस मामले में अपनी आख्या देने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें