फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रजिस्ट्री कार्यालय भी रहा गुलजार

Sun, 19 Oct 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। धनतेरस के दिन से शुभ कार्य शुरू हो जाता है। उप निबंधन कार्यालय भी इस दिन क्रेता, विक्रेता और स्टांप लेखकों से गुलजार रहे। जमीनों की खरीद फरोख्त की प्रक्रिया दिन भर चली।
विज्ञापन

सदर तहसील स्थित उप निबंधन कार्यालय में क्रेता-विक्रेता का तांता लगा रहा है। यहां दिन में सर्वर से लोगों को खूब झेलाया। सर्वर डाउन होने के चलते कई बार रजिस्ट्री की ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित हुई। जिससे भीड़ बढ़ी रही। कलवारी से आए राम प्रसाद ने बताया सर्वर फेल होने से उनकी रजिस्ट्री में दो घंटे का विलंब हुआ। जबकि आज त्योहार का दिन होने के कारण सर्वर व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए।
वहीं निबंधन कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी कहा कि सर्वर डाउन होने से रजिस्ट्री कुछ हद तक प्रभावित भी हुई है। यहां केवल 40 की संख्या में बैनामा कराया गया है। एआईजी स्टांप देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिले भर में औसत सौ रजिस्ट्री होने का अनुमान है। इससे लगभग पांच करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति का अनुमान है। इसका सटीक आंकड़ा एक दिन बाद संकलित होगा। सर्वर डाउन होने से कुछ लोगों की रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। उन्हें अगले कार्य दिवस में बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें