फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय के आने पर भाजपा में बगावत

Thu, 11 Aug 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. राधा मोहन अग्रवाल को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
रूधौली से कांग्रेस के बागी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते ही पार्टी में भूचाल आ गया। पार्टी का एक धड़े ने यह कहते हुए बगावत का बिगुल बजा दिया कि जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करके नेताओं को आयातित किया जाना उनके साथ धोखा है। जायसवाल को भाजपा में शामिल करने के विरोध में पार्टी के कार्यक्रम से अलग रहते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी समेत 27 अन्य नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा ‘बेटी के सम्मान में, भाजपा मैदान में’ कार्यक्रम के तहत बस्ती आए गोरखपुर सदर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का युवा मोर्चा के नेताओं ने घेराव कर विरोध जताया। 
विज्ञापन


संजय प्रताप जायसवाल को पार्टी में शामिल किए जाने  से सबसे ज्यादा खफा भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी आरएमडी अग्रवाल की कार के आगे जा खड़े हुए। शुक्ल का यह बरताव दूसरे कुछ नेताओं को नागवार लगा। जिस पर तीखी नोकझोंक होने लगी। माहौल देख कुछ पल के लिए अग्रवाल भी विचलित हुए। हालांकि बाद में उन्हें जाने दिया। गोरखपुर सदर विधायक के जाने के बाद में  नेताओं ने जमकर पार्टी नेतृत्व पर भड़ास निकाली। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें