वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता अरविंद सिंह।संवाद
गौर। दो दिवसीय स्वर्गीय भानु प्रताप मेमोरियल वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को गौर गांव में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरविंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जहां कई टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। गायघाट, साबरपुर और पैड़ा व साड़ीकल्प टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मैच का मुकाबला होगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन पकड़ी चौहान, बेलघाट, लाठिया, विशेश्वरगंज, जगन्नाथपुर, दौलतपुर, तेनुआ, धरमूपुर, कटरी और ठड़यौना के मैच खेला गया। मैच के व्यवस्थापक व ग्राम प्रधान राजेश कुमार मिश्र एवं संरक्षक अनिल कुमार शुक्ल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मैच का आयोजन किया गया है, जहां पहले दिन कुछ टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जबकि कुछ टीमें बाहर हो गई है, रविवार को जिले के अलावा मुरादाबाद, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बलरामपुर की टीम प्रतिभाग करेंगी।
इस मौके पर मनोज कुमार, रामखेलावन, धनंजय मिश्र, सुभाष यादव, संदीप कुमार, अजय मिश्र आदि मौजूद रहे।