फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को जनतंत्र का निर्णायक मानते थे डाॅ. लोहिया : महेंंद

Sun, 24 Mar 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती पर याद किए गए डाॅ. राम मनोहर लोहिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


बस्ती। समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया ने विश्व नागरिकता का सपना देखा था। वह मानव मात्र को किसी देश का नहीं, बल्कि विश्व का नागरिक मानते थे। जनता को वह जनतंत्र का निर्णायक मानते थे।

सपा के जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया मानव की स्थापना के पक्षधर समाजवादी थे। वह समाजवादी भी इस अर्थ में थे कि समाज ही उनका कार्यक्षेत्र था और वह अपने कार्यक्षेत्र को जनमंगल की अनुभूतियों से महकाना चाहते थे। वह चाहते थे कि व्यक्ति-व्यक्ति के बीच कोई भेद, कोई दुराव और कोई दीवार न रहे। सब जन समान हो, सब जन का मंगल हो।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, चंद्रभूषण मिश्र, मो. स्वाले, राघवेंद्र सिंह राजेंद्र चौरसिया, गुलाम गौस आदि ने कहा कि डाॅ. लोहिया के जीवन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार से उन्होंने विषम परिस्थितियों में समाजवाद की अलख को जगाए रखा।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक राजेंद्र चौधरी, विधायक अतुल उर्फ कविंद्र चौधरी, अरविंद सोनकर, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें