बस्ती। हापुड़ घटना के विरोध में शुक्रवार को 18वें दिन भी अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। संयुक्त बार एसोसिएशन के नेतृत्व में जनपद न्यायालय के गेट नंबर दो पर उपस्थित होकर अधिवक्ताओं ने हुंकार भरा। अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारियों ने बताया कि पांचों मांगे पूरी होने के बाद ही विरोध प्रदर्शन समाप्त किया जाएगा।
सिविल बार अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर उपेक्षित रवैया अपना रही है। दि यंग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार भट्ट ने कहा कि आए दिन अधिवक्ताओं के साथ ज्यादती हो रही है। सिविल बार के महामंत्री शिवपूजन मिश्रा ने कहा कि पांच सूत्री मांगों को जब तक सरकार पूरा नहीं करती है तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर ध्रुव चौधरी, कौशलेंद्र पाल, विजय गोस्वामी, प्रशांत भारती, शैलेश, जेपी चौबे, अरविंद नारायण पांडेय, बद्री दुबे, उपेंद्रनाथ दुबे आदि मौजूद रहे।