फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चीनी मिल पर 187वें दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल गेट पर शनिवार को 187वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए श्रमिक नेता महेश पांडेय, वीरेंद्र चौधरी, राम लखन शुक्ल ने कहा कि मिल प्रबंधन जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है। 21 जनवरी को जिला प्रशासन और मिल के प्रतिनिधियों के साथ धरनारत श्रमिकों से वार्ता के क्रम में आश्वासन दिया गया था कि वेतन सहित अन्य देय के संबंध में पांच प्रतिशत भुगतान एक सप्ताह के अंदर कर दिया जाएगा, मगर अब तक भुगतान नहीं किया गया। इस दौरान अंगद वर्मा, शोविंद चौधरी, राम शरन मौर्य, कमलेश पटेल आदि श्रमिक व किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें