फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैठक में दो नए क्रय केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर मुहर

Sun, 14 Sep 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। गन्ना समिति सामान्य निकाय की बैठक में शनिवार को महाराजगंज ग्रांट और आगया दो नए क्रय केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। सदस्यों ने गन्ने का मूल्य 550 प्रति क्विंटल तय करने का प्रस्ताव पास किया। गन्ना क्रय केंद्रों पर उतरवाई के नाम पर वसूली का मामला छाया रहा। किसानों का कहना है कि नए केंद्र खुलने से उन्हें नजदीकी स्तर पर गन्ना बेचने की सुविधा मिलेगी और परिवहन खर्च में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने की। संचालन प्रमोद सिंह ने किया। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि किसानों की इस मांग को लेकर समिति की ओर से गन्ना आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा। किसान नेताओं का कहना था कि वर्तमान लागत और महंगाई को देखते हुए यह बढ़ोतरी बेहद जरूरी है। किसान नेता विनोद सिंह ने गन्ना क्रय केंद्रों पर उतरवायी के नाम पर की जा रही अवैध वसूली का विरोध किया। बैठक में मौजूद चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक दिनेश राय ने भी स्वीकार किया कि उतरवायी की समस्या पूरे प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रयास होगा कि किसानों का इस नाम पर शोषण न हो। बैठक में सचिव लाल बहादुर, सकल नारायण सिंह, अजय तिवारी, राहुल सिंह, बृजेश मिश्रा, आजाद सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान और समिति के डेलीगेट मौजूद रहे। बैठक के दौरान स्थानीय पुलिस की भी तैनाती रही ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें