फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरआरसी व अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की जांची प्रगति

विज्ञापन
सदर ब्लॉक के परसा जागीर में अंत्ये​ष्टि स्थल निर्माण की ​स्थिति का जायजा लेते डीपीआरओ घनश्याम स - फोटो : गेहूं के खेत में भरे पानी को निकालने की को​शिश करता किसान।
विज्ञापन
बस्ती। एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र यानी आरआरसी के साथ ही चालू वित्त वर्ष में स्वीकृत अंत्येष्टि स्थल निर्माण प्रगति की जांच के लिए डीपीआरओ घनश्याम सागर ने निरीक्षण किया। उन्होंने अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया, वहीं आरआरसी को पूरी तरह से क्रियाशील करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के परसा जागीर ग्राम पंचायत में डीपीआरओ ने एडीपीआरओ अरुण कुमार के साथ निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। यहां चहारदीवारी का कार्य पूर्ण पाया गया। शांति स्थल के चार पिलर का कार्य पूर्ण मिला, चार पर कार्य चलता मिला। परिसर में मिट्टी की पटाई हो चुकी है। डीपीआरओ ने प्रधान राममूरत को निर्माण कार्य में तेजी लाकर सभी कार्य पूरा कराने को कहा।
इसके पूर्व डीपीआरओ ने रामनगर विकास खंड के तेनुआ असनहरा, पटखौली, परसा खुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल व नरकटहा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। तेनुआ असनहरा में सड़क किनारे कूड़ा देख उन्होंने उसे अपने सामने हटवाया। यहां संचालित आरआरसी को देखा और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें घर से निकले कूड़े को अलग-अलग कर सफाईकर्मी को देने का अनुरोध किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें