फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 915 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति प्रक्रिया हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 915 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अभी तक नगरीय क्षेत्र और बनकटी ब्लॉक में चयन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है, जबकि अन्य ब्लॉकों से आए ऑनलाइन आवेदन के क्रम में स्क्रीनिंग जारी है।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजनाओं के तहत जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 16 पदों पर और सहायिका के 899 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि तक आए आवेदनों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू है। पहले चरण में बनकटी ब्लॉक और शहरी क्षेत्र के रिक्त पदों पर चयन कर लिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार के अनुसार पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं।
दो परियोजनाओं बनकटी व शहर में पूर्व में चयन प्रक्रिया में पात्र अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। द्वितीय चरण में 10 ब्लॉकों की सूची फाइनल की जा रही है। जल्द ही पात्रों की सूची जारी करते हुए नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। बताया कि जो आवेदन आए हैं, उसमें जिन ब्लॉकों की सूची फाइनल की गई है वह पारदर्शी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें