बस्ती। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का प्रांतीय अधिवेशन 26-27 दिसंबर को अयोध्या स्थित महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय में होगा। इस सम्मेलन में जनपद के शत् प्रतिशत प्रधानाचार्यों की सहभागिता सुनिश्चित कराने सहित अन्य सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा के सोमवार को स्काउट भवन सभाकक्ष में परिषद की जनपदीय इकाई की बैठक हुई। संरक्षक मार्कण्डेय सिंह, डाॅ. संजय सिंह व अध्यक्ष योगेश शुक्ल ने प्रधानाचार्यों का आह्वान किया कि समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए एकजुट रहें। खैर स्कूल के प्रधानाचार्य फैज आलम के अवैधानिक निलंबन पर निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए उन्हें हर सहयोग का आश्वासन दिया गया। बैठक में डॉ. मनोज सिंह, कौशलेंद्र मिश्र, डाॅ. अरुण मिश्र, मनोज कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, आज्ञाराम चौधरी, चन्द्रमा कौशिक पाण्डेय, विजय कुमार, वीरेंद्र सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, सर्वेन्द्रनाथ द्विवेदी व अन्य उपस्थित रहे। संवाद