फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साध संगत पुरानी बस्ती शुगर मिल गुरुद्वारा की ओर से श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत पहला कार्यक्रम सोमवार को शाम छह बजे से स्टेशन रोड स्थित होटल में होगा। इसमें जगाधरी से आए रागी भाई त्रिलोक सिंह जी कथा-कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। दूसरा कार्यक्रम मंगलवार को शाम छह बजे से गुरुद्वारा शुगर मिल परिसर में आयोजित होगा। इसमें लखनऊ से आए रागी भाई सतवीर सिंह जी गुरुवाणी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। दोनों कार्यक्रमों के समापन के बाद गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा। गुरुघर के सेवादार सत्यपान सिंह ने नगरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। इस दौरान सरदार आतमजीत सिंह, रविंद्र पाल सिंह, सतिंदर पाल सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह और जगजीत सिंह मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें