- भानपुर सीएचसी व केंद्रों पर कुल 156 मरीजों ने कराया पंजीकरण
- पेट दर्द, बुखार और सर्दी खांसी के मरीजों की संख्या रही अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जन आरोग्य मेले की चमक फीकी पड़ती जा रही है। अस्पतालों में सुविधाओं की कमी और विशेषज्ञ डाॅक्टरों की उपलब्धता न होने के कारण मरीज इस स्वास्थ्य मेले में आने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। रविवार को बहादुरपुर, कुदरहा, बनकटी, मुंडेरवा, कप्तानगंज, हर्रैया, विक्रमजोत, गौर, परशुरामपुर सहित कई केंद्रों पर देखा गया कि काफी कम संख्या में मरीज पहुंचे।
भानपुर संवाद के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित क्षेत्र के तीन पीएचसी पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 156 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि भानपुर में 45 करमहिया में 43 सगरा में 35 और परसाकुतुब में मात्र 33 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इसमें अधिकतर मरीज पेट दर्द, बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित पाए गए। सीएचसी में 22 मरीजों का शुगर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया की जांच के लिए रक्त के नमूने भी लिए गए, जो सामान्य मिले।
मेले में आए रोगियों को ठंड और मच्छरों से बचने और गर्म भोजन का ही सेवन करने की ही चिकित्सकों ने सलाह दी।