फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर किया संवाद, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत बृहस्पतिवार को सोनहा पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों और पुलिस की ओर से मिलने वाली सहायता की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव और महिला आरक्षी सनमत कुमारी ने सोनहा, पड़ाव, सल्टौआ और भानपुर कस्बे में महिलाओं एवं बच्चियों से संवाद किया। उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न होने पर बिना डरे पुलिस से शिकायत करने और तत्काल सहायता लेने की अपील की।

वहीं, गौर और कप्तानगंज थाने की टीम ने महिलाओं को आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें महिला पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं करने और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें