फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त : दुकानों पर लड्डू का ऑर्डर तैयार करने में जुटे कारोबारी

विज्ञापन
लड्डू तैयार करते कारीगर।
विज्ञापन
- स्वतंत्रता दिवस पर खप जाता है करीब 50 टन लड्डू, ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदारों में भी उत्साह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बाजार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में जोरों पर चल रही है। इस अवसर पर बाजार में सबसे अधिक मांग लड्डू की होती है। लड्डू का कारोबार करने वाले दिन रात एक कर ऑर्डर मिले लड्डू तैयार करा रहे हैैं। स्कूलाें से लेकर सरकारी कार्यालयों तक में इस दिन लड्डू का वितरण किया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों का मुंह मीठा कराने के लिए दुकानों पर करीब 50 टन लड्डू के ऑर्डर दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों को थोक में आर्डर मिलने से काफी उत्साह है। पूरा परिवार मिलकर लड्डू बनाने में जुटा है। शहर में बूंदी के थोक मार्केट में काफी गहमागहमी देखी गई। हर त्योहार पर अलग-अलग मिठाई बनती है लेकिन स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा पर्व है जिसमें केवल बूंदी वाले लड्डू की मांग होती है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर बड़े पैमाने पर बूंदी के लड्डू बनाए जाते है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले में हजारों क्विंटल लड्डू बनाए जाते हैं। साथ ही यह बूंदी के लड्डू बांटे भी जाते है। 15 अगस्त पर शहर की स्कूलें, सरकारी और निजी ऑफिस आदि में बूंदी के लड्डू बांटे जाते हैं। बाजार की दुकानों पर 200 से 300 रुपये किलो बेचे जा रहे है। बूंदी के लड्डू के लिए हर दुकान पर पहले से ऑर्डर दिया जा रहा है। ऐसे में लोग एक दिन पहले और 15 अगस्त सुबह तक ऑर्डर ले जाते है।
दुकानदार बताते हैं कि कई सरकारी ऑफिस में एक साथ बूंदी के लड्डू बनाने का ऑर्डर भी दिया जा रहा है। ऐसे में दुकानदार भी समय का ऑर्डर तैयार करने के लिए स्टाफ में भी बढ़ोतरी और दुकान भी देर रात तक खोल रहे है। लड्डू की बिक्री को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मिठाई के दुकानदारों में उत्साह है। कस्बों और छोटे-छोटे बाजारों के दुकानों पर थोक में ऑर्डर करने वालों की संख्या अधिक है। इसलिए उनका पूरा परिवार मिल कर किसी तरह से आर्डर को पूरा करने में जुटा है। ये ऑर्डर उन्हें 15 अगस्त की सुबह तक हर हाल में पूरा करना होता है।
विज्ञापन


-
सस्ते लड्डू की रहती है अधिक मांग
शहर के गांधीनगर बाजार में मिठाई की दुकान चलाने वाले राजू गुप्ता बताते हैं तीन-चार साल पहले तक उन लोगों के पास इतने ऑर्डर आते थे कि मांग पूरी करना मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब बाजार में सस्ते लड्डू की मांग अधिक हो गई है। कई लोगों ने शहर के बाहर अपने कारखाने खोल कर शहर में सस्ते लड्डू की आपूर्ति शुरू कर दी है, जिससे अब अच्छे दुकानों पर थोक के ऑर्डर आने बहुत कम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की दुकानों पर अब केवल फुटकर बिक्री अधिक होती है। मिठाई कारोबारी श्याम सिंह भी कहते हैं उनके पास भी आर्डर के कम ही लड्डू बन रहे हैं ज्यादा बिक्री फुटकर में होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें