कलवारी। कुदरहा ब्लाक क्षेत्र के राम जानकी मार्ग से धनौवा होते चरकैला तक जाने वाली सड़क के बीच आए बिजली के पोल को हटा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग की सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में चयनित होने के बाद इसका चौड़ीकरण हुआ था। सुअरहा गांव के पास बिजली का पोल सड़क में आ गया। पोल पर हाई टेंशन तार के कारण राहगीरों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। ग्रामीणों ने बिजली निगम से कई बार शिकायत की थी। इस समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी ने भी प्रमुखता से उठाया था। अवर अभियंता शंकरपुर नादिर सिद्दीकी ने बताया कि पोल हटाने का इस्टीमेट उच्चाधिकारियों को भेजा गया था। टेंडर के बाद पोल को सड़क के किनारे किया जा रहा है।