ग्राम पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए शनिवार को सुबह सात बजे से शाम
साढ़े चार बजे तक पहले चरण का मतदान रामनगर, सल्टौआ, साऊंघाट व रूधौली
ब्लॉकों में होगा। इसके लिए शुक्रवार देर शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर
पहुंच गईं।
चारों ब्लॉकों में चार लाख उन्नासी हजार 34 मतदाता प्रधान पद के 2563 और
पंचायत सदस्य के 1938 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मतदान के लिए
कुल 364 मतदान केंद्र और 847 मतदेय स्थल बनाए गएं हैं। इस बार के चुनाव
में पुलिस बल की भारी व्यवस्था की गई है। पांच सीओ, 20 निरीक्षक, 125 उप
निरीक्षक, चार हजार से अधिक आरक्षी, होमगार्ड व पीआरडी के जवान तैनात
रहेंगे।
सबसे अधिक निगरानी संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों पर करने की योजना
बनाई गई। अधिकतर अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण प्रेक्षक भी कर चुके हैं।
जो कमियां थी उसे पूरा करने का निर्देश भी दिया गया। शुक्रवार को चारों
ब्लॉकों से पोलिंग पार्टिया रवाना होकर अपने मतदान केंद्रों पर सकुशल पहुंच
भी गई है। डीएम अनिल कुमार दमेले और एसपी शिवहरि मीणा द्वारा
पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के समय कई ब्लॉकों पर डटे भी रहे।
दोनों अफसरों की देखरेख में पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।