ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के तीसरे चरण के मतदान के लिए हर्रैया, परशुरामपुर और गौर ब्लॉकों में शनिवार को मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार देरशाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। सुबह सात बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी।
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की सारी तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर पूरी हो गई है। चूंकि प्रशासन के लिए हर्रैया तहसील क्षेत्र के हर्रैया, परशुरामपुर और गौर ब्लॉकों में कोई भी चुनाव कराना आसान नहीं रहता है। अब तक रिकार्ड बताते हैं कि इन्हीं तहसील क्षेत्र के बूथों पर सबसे अधिक गड़बड़ियां होती हैं।
जिला पंचायत के चुनाव में भी भीटी मिश्र में बूथ कैप्चरिंग के चलते प्रशासन को रिपोल कराना पड़ा था। यही कारण है कि यह तहसील क्षेत्र संवेदन, अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील पल्स बूथों की संख्या सबसे अधिक है।
35 न्याय पंचायतों के 304 प्रधान पद के लिए 2277 और पंचायत सदस्य के 3622 पद के लिए 1972 उम्मीदवार शनिवार को होने वाले मतदान के दिन अपनी किस्मत आजमाएंगे।
प्रधान के छह और पंचायत सदस्य के 1529 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध घोषित किए जा चुकें हैं। इनमें गौर में प्रधान के एक और परशुरामपुर में पांच उम्मीदवार निर्विरोध हुएं हैं।
इसी तरह गौर में पंचायत सदस्य के 835, परशुरामपुर में 87 व हर्रैया में 607 प्रत्याशी निर्विरोध घोषित किए जा चुके हैं। चार लाख नौ हजार 982 मतदाता वोट डालेंगे।