फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिया की पैरापेट दीवारें टूटीं, हादसे का खतरा बढ़ा

Mon, 06 Oct 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में बनकटी-कनेहटी मार्ग पर कोनी गांव के निकट नाले पर बनी पुलिया तथा बनकटी-बरडाड़ मार्ग पर सरयू नहर खंड चार अंतर्गत देवमी-कटौथा गांव के पास बनी पुलिया की पैरापेट दीवारें टूट गई हैं। इससे हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की क्षतिग्रस्त दीवारों के कारण आए दिन राहगीरों को जोखिम उठाना पड़ता है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। देवमी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद चौधरी, कड़सरी गांव के बबलू दूबे और बखरिया गांव के राजकुमार मिश्रा, वशिष्ठ मिश्रा, अजय शुक्ला आदि ने बताया कि इन रास्तों से रोजाना दर्जनों गांवों के लोग आवाजाही करते हैं।
कोनी पुलिया से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक प्राथमिक विद्यालय भी है, जिससे आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है।
क्षेत्र के पवन मिश्रा, मुरलीधर शुक्ला, ओमप्रकाश शुक्ला, दुर्गेश शुक्ला आदि ने संबंधित विभाग से पुलिया की पैरापेट दीवारों की तत्काल मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ल ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। जेई से जांच कराई जाएगी और आवश्यक पत्राचार लोक निर्माण विभाग को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें