फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठंड में बढ़ा मौसमी बीमारियों का प्रकोप...खांसी से जकड़े मरीज

Tue, 09 Dec 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ओपीडी में मरीज की जांच करते डॉ. रामजी सोनी संवाद
विज्ञापन
बस्ती। ठंड का असर बढ़ते ही जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के प्रकोप से परेशान मरीजों की लंबी लाइनें दिखाई दे रहीं हैं। इसमें बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कत हो रही है। सर्वाधिक मरीज खांसी वाले हैं। ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा दिख रहा है। वहीं, जिला अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। जिसके चलते परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सुबह-शाम और रात की ठंड से लोगों की सेहत तेजी से बिगड़ रही है। बताया गया कि दिन में धूप से लोगों को राहत तो मिल रही, लेकिन ठंड के चलते खांसी की शिकायत बढ़ी है। इस मौसम में खासकर बच्चों को डायरिया की दिक्कत हो रही है। जिससे बचाव के तरीके डॉक्टर ने बताएं है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को बचाना काफी जरूरी है। फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि जिला अस्पताल में उल्टी दस्त के मरीज अधिक आ रहे हैं।
तीन दिनों के भीतर 100 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं, जिसमें अधिकतर लोग उल्टी दस्त से ग्रसित है। जिनकी उम्र 55 से अधिक है। विशेषज्ञों का कहना कि ऐसे मौसम में बुजुर्गों को ठंड लगने की अधिक संभावना रहती है। जो मरीज जिला अस्पताल में उल्टी दस्त से भर्ती हुए हैं, उन्हें ठंड लगी है, जिन्हें भर्ती कर जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ ने बताया कि लगातार तापमान गिरता जा रहा है, जिससे ठंड अधिक पड़ रही है।
विज्ञापन

बुजुर्गों को ठंड लग रही है। ठंड लगते ही उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो रही है और वह अस्पताल आकर भर्ती हो रहे हैं, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। विशेषज्ञ की सलाह है कि ऐसे मौसम में ठंड से अपना बचाव करें, कपड़े कई परत में पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें