फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चाय की गुमटी में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के डिलिया गांव में चोरो ने चाय की गुमटी में चोरी करने वाले दो आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। रविवार की रात में चाय नास्ते की दुकान से अज्ञात चोर गैस चुल्हा,भगौना ,फ्राई दान,एक फैन व खुननी और बड़ी संख्या में गुटखा उठा ले गए थे। पुलिस ने चाय दुकानदार अर्जुन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु की तो चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो लोग प्रकाश में आए। तफ्तीश कर रहे चौकी प्रभारी सोनुपार राममणि उपाध्याय बताया कि एक अभियुक्त को चोरी के माल के साथ धर लिया गया। दूसरे की भी तलाश की जा रही है। पकड़े गए युवक रामजगत निवासी भरु थाना कप्तानगंज के पास से चोरी का भगोना,पंखा, फ्राइपिन व अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें