बस्ती। जिले के गौर व रुधौली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से शादी की नीयत से दो किशोरियों के अगवा कर लिए जाने का मामला सामने आया है। गौर थानाक्षेत्र से अगवा किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम धनघटा थाना गौर निवासी किशन, विशंभर समेत तीन के खिलाफ और रुधौली पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर नगर थानांतर्गत मोहटा गांव निवासी मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। संवाद