फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रैन बसेरे का निरीक्षण कर अधिकारियों ने जांची व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका की ओर से पिछले एक माह से स्थाई और विगत 20 दिनों से अस्थाई रैन बसेरों का सफल संचालन किया जा रहा है। रविवार को अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी, जिसमें व्यवस्था ठीक मिली।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका जानकारी दी कि डीएम, एडीएम, सीआरओ, एसडीएम के साथ खुद लगातार रैन बसेरे का निरीक्षण कर रहे हैं। रविवार को भी आश्रय गृह स्थित रैन बसेरे और रोडवेज स्थित अस्थाई रैन बसेरे का स्थलीय करके हकीकत देखी गई। ईओ ने बताया कि ई-रिक्शा से असहायों को आश्रय स्थल भी पहुंचाया जा रहा है। ईओ ने बताया कि वर्तमान में दो स्थायी और एक अस्थायी रैन बसेरा क्रियाशील हैं। अब तक लगभग 700 लोग इन रैन बसेरों का लाभ उठा चुके हैं। इसके लिए रजिस्टर बना है।
अलाव व्यवस्था शहर के सभी प्रमुख चौराहों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और अन्य सार्वजनिक कार्यालयों में नियमित रूप से प्रतिदिन अलाव जलाए जा रहे हैं। बताया कि सर्दी के इस मौसम में किसी भी निराश्रित को असुविधा न हो, इसके लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें