फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने लिया महोत्सव की तैयारियों का जायजा

Fri, 25 Jan 2019 11:56 PM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
अफसरों ने लिया महोत्सव की तैयारियों का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। पहली बार जिला स्तर पर आयोजित हो रहे बस्ती महोत्सव की तैयारियां का जायजा लेने शुक्रवार को प्रशासनिक अमला जीआईसी परिसर पहुंचा। अधिकारियों ने 60 फीट लंबे व 30 फीट चौड़े मंच की साज सज्जा के साथ ही अन्य तैयारियों का जायजा लिया।  
विज्ञापन


 राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले महोत्सव का 28 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। महोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक/मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर, आईजी आशुतोष कुमार, समिति के अध्यक्ष डीएम डॉ.राजशेखर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीआईजी/एसपी दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, सचिव अपर जिला अधिकारी रमेश चंद्र आदि ने तैयारियों का जायजा लिया। महोत्सव में जिले की पौराणिक व बौद्धिक के साथ ही कला एवं सांस्कृतिक खूबियों को लेजर शो के माध्यम से दर्शाया जाना है। यहां पांच हजार दर्शकों के लिए पांडाल बनाया जा रहा है। महोत्सव के उद्घाटन समारोह के दिन 28 जनवरी को पं. जयकिशन महाराज का कथक नृत्य और कल्पना पटवारी का लोकगीत गायन कार्यक्रम होगा। अगले दिन 29 जनवरी मंगलवार को हास्य कवि सम्मेलन एवं पारंपरिक वेशभूषा का फैशन शो आयोजित किया जाएगा। जिसमें पद्म श्री सुनील जोगी एवं सोनिया, दिवाकर और अंकिता का कार्यक्रम होगा। अगले दिन 30 जनवरी को गांधी एक यात्रा विषय पर कलाकार सर्वम पटेल सैंड आर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद 31 जनवरी, पहली और दूसरी फरवरी को विभिन्न स्टॉलों पर अनोखे उत्पादों की प्रदर्शनी एवं अन्य स्टेज शो, डिबेट आदि के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें