फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नवागत डीएम ने संभाला कार्यभार

Thu, 30 Oct 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण करती नवागत डीएम कृतिका ज्योत्सना।
विज्ञापन
बस्ती। नवागत डीएम कृतिका ज्योत्सना मंगलवार की रात में ही बस्ती पहुंच गईं। रात लगभग एक बजे जिला कोषागार में मुख्य कोषाधिकारी की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण किया। सुबह डीएम बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम पहुंची। यहां मंदिर के पुजारियों ने उनका स्वागत किया। जलाभिषेक के साथ भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में सुनवाई कीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अच्छे कार्यों के जरिये हर नागरिक को सुशासन का अहसास कराया जाएगा। सरकारी कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान की हिदायत दीं। डीएम ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, विकास कार्यों की गति तेज करने तथा शिकायतों के प्रभावी समाधान पर वह विशेष ध्यान देंगी। आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। सीडीओ सार्थक अग्रवाल, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम शत्रुघ्न पाठक आदि मौजूद रहे।

जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण करती नवागत डीएम कृतिका ज्योत्सना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें