फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रानीपुर के युवक की हत्या, बोरे में मिला शव... भाजपा नेता पर शक

Fri, 27 Sep 2024 08:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर गंभीर चोट के निशान व पत्थरों पर मिले खून के धब्बे, शक्ति सिंह के रूप में हुई पहचान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/दुबौलिया। दुबौलिया क्षेत्र के गौरा-सैफाबाद तटबंध पर बने सरयू नदी के एक ठोकर के पास बृहस्पतिवार की सुबह बोरे में भरा शव मिलने से सनसनी फैल गई।

शव को दो बोरों में भरकर सरयू की धारा में फेंकने की कोशिश की गई थी। मगर, ठोकर के जाल में फंसकर शव किनारे पड़ा हुआ था। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। देर शाम शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी 32 वर्षीय शक्ति सिंह पुत्र रमेश बहादुर सिंह के रूप में हुई। एक भाजपा नेता पर हत्या का शक जताया जा रहा है।

सूचना पर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश में गांव के कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। गुमशुदगी की तहरीर में जिन लोगों पर संदेह जताया गया है, पुलिस की तीन टीमें उनकी तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गौरा-सैफाबाद तटबंध पर गौरा-तिवारी पुर गांव के सामने बने ठोकर के पास सरयू नदी के किनारे पानी में दो बोरे से बांधा एक शव सुबह आसपास के ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलवाया तो उसमें शव पाया गया। सिर से कमर तक का हिस्सा प्लास्टिक के बोरे में था, जबकि पैर से लेकर कमर तक का हिस्सा जूट के बोरे में बंधा हुआ था।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बोरे से शव को बाहर निकाला। शरीर पर सिर्फ काले रंग का अंडरवियर था। दाहिने हाथ में सिर्फ शर्ट का टुकड़ा फंसा हुआ था। तटबंध के ठोकर पर लगे बोल्डर पर खून के निशान मिले।

मौके पर जुटी भीड़ से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई। मगर, सफलता नहीं मिली। देर शाम पता चला कि नगर थाना क्षेत्र के बेलाड़ी रानीपुर निवासी विक्रम प्रताप सिंह ने अपने भाई शक्ति सिंह की बृहस्पतिवार को गुमशुदगी दर्ज कराई है। उन्हें सूचना देकर शव की शिनाख्त कराई गई तो शव शक्ति सिंह का निकला।
विज्ञापन


नगर थाने में दी गई तहरीर में शक्ति के भाई विक्रम प्रताप सिंह ने लिखा है कि उनके भाई शक्ति सिंह गांव के ऋषिकेश सिंह के दाह संस्कार में मूड़घाट पर गए थे। बाकी सब लोग घर चले आए। मगर, भाई शक्ति सिंह वापस नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें