फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 22 लिपियों में लिखा जाएगा ग्राम मरहा का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। सदर ब्लॉक के मरहा पंचायत सचिवालय परिसर में भारत अक्षरम की स्थापना की जाएगी। इंडिक स्क्रिप्ट की अवधारणा पर आधारित इस पहल के तहत ग्राम पंचायत का नाम 'मरहा' संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं की लिपियों में अंकित कराया जाएगा। इसे भाषा दीर्घा के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू की लिपियों में गांव का नाम प्रदर्शित होगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीणों और विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं व लिपियों की विविधता से परिचित कराना है। साथ ही भाषाई विविधता के बीच सांस्कृतिक एकता का संदेश देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें