कलवारी। रामजानकी मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल कलवारी के पास शनिवार दोपहर दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि राजपुर बैरिहवां निवासी मृत्युंजय शुक्ला (18) बाइक से शिप्रा (17) और सलिल (19) को लेकर बस्ती जा रहे थे। सामने से चनगहिया निवासी तरुण (18) फूलपुर निवासी सुशील (15) के साथ बाइक से आ रहे थे। दोनों बाइक टकरा गईं पांचों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मृत्युंजय, शिप्रा और सुशील को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। संवाद