फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर पंचायत ने क्षतिग्रस्त सड़क की कराई मरम्मत

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सीसी मार्ग की मरम्मत करते कर्मचारी।-संवाद
विज्ञापन
रुधौली। बस्ती-बांसी मार्ग से तहसील और नगर पंचायत कार्यालय जाने वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त सीसी सड़क की आखिरकार मरम्मत करा दी गई। मंगलवार को स्थानीय लोगों के अनोखे विरोध प्रदर्शन के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया और सड़क के धंसे हिस्से की मरम्मत शुरू करा दी।
विज्ञापन

बताया गया कि कुछ माह पहले ही बनी सीसी सड़क बारिश के दौरान कई स्थानों पर धंस गई थी। सड़क की बदहाली से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या के समाधान की मांग को लेकर राजकुमार सोनी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सड़क के धंसे हिस्से पर पौधरोपण कर नारेबाजी की थी। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।
विरोध के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करा दिया। सड़क की मरम्मत होने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने आगे सड़क की गुणवत्ता की निगरानी की मांग की है। संवादक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें