फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: व्हाट्सएप कॉल से उलझ गई हरिकांत हत्याकांड की गुत्थी

Sun, 19 May 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन टूटने की वजह से कॉल करने वाले का नहीं चला पता
विज्ञापन




तीन मई की रात रामपुर रेवटी के हरिकांत की हुई थी हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। व्हाट्सएप कॉल की वजह से मुंडेरवा क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव के हरिकांत हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है। उसके मोबाइल फोन नंबर का कॉल डिटेल खंगालकर पुलिस थक चुकी हैए मगर यह पता नहीं चल पाया कि उसे किस नंबर से कॉल कर बुलाया गया था। वह मोबाइल नंबर पुलिस को मिल गया होता तो केस का पर्दाफाश कब का हो गया होता। जांच में पता चला है कि उसकी किसी लड़की से व्हाट्सएप कॉल पर बात होती थी।



विवेचक एसएचओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन का मदरबोर्ड भी टूट गया है, इसलिए उसे हैदराबाद पुलिस के फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है, ताकि उसके डाटा को रिकवर किया जा सके। तीन मई की रात हुई हत्या में 35 वर्षीय हरिकांत मद्धेशिया को फोन कर बुलाया गया था।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल किया था, जिसका कॉल डिटेल नहीं मिल पा रहा है। मौके पर हरिकांत का मोबाइल फोन काफी टूटे हालत में मिला था।

मुंडेरवा क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव में शुक्रवार रात हरिकांत पिता भाष्कर गुप्ता के पास बिस्तर लगाकर सो रहा था। रात करीब 11 बजे मोबाइल फोन पर किसी का फोन आने के बाद उससे मिलने चला गया। रात करीब एक बजे वह लहुलूहान स्थिति में घर पहुंचा। उसके गर्दन का आधा हिस्सा कटा हुआ था।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि हरिकांत के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और दोनों हाथ बंधे थे। हरिकांत की हालत देख परिजन घबरा गए। परिजनों के मुताबिक हरिकांत ने इशारा कर बताया कि उसे तीन लोग घर से 500 मीटर दूर बनकटी मार्ग पर ले गए और हाथ बांध दिया। मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला रेतकर फरार हो गए। परिवार के लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें