फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चाय की दुकान में लगी आग, सारा सामान जल कर राख

Sun, 19 May 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के घुघसा चौराहे पर झोपड़ी के दुकान में लगी आग।
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़-बानपुर मार्ग के घुघसा चौराहे पर चाय-नाश्ते की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दुकान व पान की गुमटी में रखा हजारों का सामान व नकदी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घुघसा निवासी राम हरीश प्रजापति की घुघसा चौराहे पर फूस की झोपड़ी डालकर चाय-नाश्ते की दुकान करते हैं। बगल में पान गुमटी भी रखे हुए थे। शुक्रवार की देर रात किसी काम से गांव चले गए थे। इसी दौरान दुकान में आग लग गई। जानकारी होने पर दुकान पर पहुंचे। जब तक लोग एकत्रित होकर आग पर काबू पाते तब तक दुकान में रखे सामान और नकदी जल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें