फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पालिका को मिले 1.48 करोड़, पूरे होंगे अधूरे कार्य

Wed, 12 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शहर के किसान पीजी कॉलेज के सामने की सडक- संवाद
विज्ञापन
बस्ती। नगरीय विकास के लिए नगर पालिका परिषद बस्ती को शासन से 1.48 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। बजट मिलने से सड़कों और गलियों समेत अन्य विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे। साथ ही अधूरे कार्य भी तेजी से पूरे होंगे। द्वितीय किस्त के रूप में प्राप्त धनराशि के बाद नगर पालिका ने कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग से बजट आवंटित हुआ है। इससे शहर के सभी 25 वार्ड में यह बजट खर्च होगा। इससे जल्द ही शहर की जर्जर सड़कें एवं गलियां लकदक नजर आएंगी। इसके लिए शासन ने नगर पालिका को धन अवमुक्त किया है। विकास कार्य के अलावा सफाई व्यवस्था में भी रिक्शा ठेला एवं अन्य वाहन खरीदे जाएंगे। रिक्शा ठेला की वजह से जहां ईंधन की बचत होगी वहीं प्रदूषण से भी निजात मिलेगी।
नगर पालिका क्षेत्र की सूरत चमकाने के लिए सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट और 15वां वित्त समेत अन्य मद के तहत नगर पालिका को एक करोड़ 48 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। इस धन से नगर पालिका कूड़ा उठाने के लिए कुछ वाहनों की खरीदारी करेगी। साथ ही सभी वार्डो के लिए रिक्शा ठेला खरीदा जाएगा। वर्तमान में नगर पालिका के पास मौजूद अधिकांश गाड़ियों की हालत खराब है। यह गाड़ियां कब चलते-चलते बंद हो जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

वाहनों की कमी के चलते नगर पालिका को कूड़ा निस्तारण में काफी समस्या होती थी। इन वाहनों के आ जाने से पालिका की मुश्किलें लगभग हल हो जाएंगी। यही नहीं सफाई कर्मियों को कूड़ा उठाने में भी आसानी होगी।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अंगत गुप्ता ने कहा कि यह सही है कि ठेला रिक्शा आ जाने से प्रदूषण नहीं होगा। नगर पालिका क्षेत्र के सफाई कर्मचारी संसाधनों से लैस नजर जाएंगे। कूड़ा उठाने के लिए इन्हें दास्ताने, फावड़ा, झाडू, वर्दी, टोपी सहित अन्य किट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें